आईएसआईएस से जुड़ाव रखने वाला ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक भेजा गया स्‍वदेश

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली स्थित‍ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऑस्‍ट्रेलिया के एक नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।इस व्यक्ति का नाम अहमद बिन हमाद बताया जा रहा है और शक है कि यह आईएसआईएस के साथ किसी तरह से जुड़ा हुआ है।

isis-and-australia-100

इस व्‍यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसके पास से पुलिस को आईएसआईएस से जुड़ा साहित्‍य पुलिस को मिला।

इस व्‍यक्ति का दावा है कि वह दिल्‍ली एक मीटिंग में भाग लेने आया था। हालांकि उसे भी नहीं मालूम कि मीटिंग किस बारे में थी और क्‍यों हो रही थी।

एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने जब उसका लैपटॉप चेक किया तो उसमें आईएसआईएस से जुड़ा हुआ साहित्‍य काफी मात्रा में मिला। पुलिस ने उसे खतरनाक बताया है।

यह व्‍यक्ति गुरुवार को पर्थ से दिल्‍ली पहुंचा था। उसके पास एक वैध वीजा है और उसके पासपोर्ट का नंबर N2149807 है। एयरपोर्ट में अंदर जाते समय रूटीन चेक प्रॉसेस जारी थी जब इस व्‍यक्ति के बारे में आईएसआईएस से जुड़े होने की बात पता लगी।

बताया जा रहा है कि जिस तरीके से इसने बात की, उससे उस पर शक उठना और भी लाजिमी था। उसके लैपटॉप पर जो फोटोग्राफ्स मिली हैं उसमें वह बंदूक के साथ नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक उसने लैपटॉप में मौजूद मैटेरियल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसे मीटिंग के मकसद के बारे में कुछ भी नहीं पता था। पूछताछ के बाद उसे पर्थ डिपोर्ट कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+