अगस्ता वेस्टलैंड: आरोपी राजीव सक्सेना को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में किया जाएगा पेश
Recommended Video

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब आरोपी राजीव सक्सेना को यूएई से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यूएई की स्टेट सिक्योरिटी ने सक्सेना को गिरफ्तार किया और रात 2 बजे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। खबर के मुताबिक, आज आरोपी राजीव सक्सेना को स्पेशल सीबीआई जज अरविंद के सामने पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, राजीव सक्सेना और दीपक तलवार से प्रवर्तन निदेशालय की टीम अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ कर रही है। इसके पहले, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में दिसंबर 2018 में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था। पिछले साल दिसंबर में यूएई सरकार ने 3,600 करोड़ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में ब्रिटिश नागरिक और बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को हिरासत में लेकर भारत सरकार को सौंपा था।
दिसंबर में जब सक्सेना ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, तब ईडी ने इसका विरोध जताया था। इससे पहले 6 अक्टूबर को कोर्ट ने सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सक्सेना की पत्नी शिवानी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अपने चार्जशीट में सक्सेना का नाम शामिल किया। शिवानी फिलहाल जमानत पर रिहा है। बता दें कि अदालत ने सक्सेना के आवेदन पर ईडी से 24 दिसंबर तक जवाब मांगा था।
वहीं अदालत ने भी सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ईडी का आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंट ने ट्यूनिशीया की दो फर्मों के जरिए 5.8 करोड़ यूरो की घूस दी थी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और संजीव त्यागी को कोर्ट ने सशर्त विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications