सत्ता बदलते ही अटॉर्नी और सोलिसिटर जनरल ने दिया इस्तीफा

attorney general
नयी दिल्ली। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद देश के दो शीर्ष कानून अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। नरेन्द्र मोदी की सरकार के पदभार संभालते ही अटार्नी जनरल गुलाम एस्साजी वहानवती और सोलिसिटर जनरल मोहन परासरन ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कानून अधिकारियों का पद सरकार के अनुसार होता है इसलिए उन्होंने परंपरा के अनुसार सरकार बदलने पर अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनके त्यागपत्र संबंधी दस्तावेजों पर काम किये जाने तक सरकार नये कानून अधिकारियों की नियुक्ति कर देगी। अटार्नी ज नरल और सोलिसीटर जनरल और अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल विभिन्न अदालतों में सरकार की पैरवी करते हैं और पेचीदा मसलों पर कानूनी सलाह देते हैं।

इन रिक्तियों को भरने के लिए सरकार द्वारा कोई फैसला नहीं किये जाने के कारण ऐसी अटकलें हैं कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी अटॉर्नी जनरल पद के लिए दौड़ में हैं। मोदी की सरकार में रंजीत कुमार सोलिसिटर जनरल के पद के प्रमुख दावेदारों में हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+