अमरनाथ यात्रा पर हमला: PDP के MLA का ड्राइवर हिरासत में, पूछताछ जारी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को सत्ताधारी दल पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है जिससे अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर आतंकवादी हमले के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।

पुलवामा के निवासी तौसीफ अहमद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी एक आतंकी मामले से जुड़ा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि हमले में कथित रूप से शामिल होने के लिए दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया
गौरतलब है कि सोमवार को अनंतनाग तीर्थयात्रियों के बस पर हमले में सात तीर्थयात्री मारे गए थे और 21 घायल हुए। पुलिस ने कहा कि तौसीफ विधायक का ड्राइवर है और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा से कुछ महीने पहले तैनात किया गया था। आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि तौसीफ, जिसका आतंकियों के साथ संबंध है उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, 'वह हमारे साथ सहयोग कर रहा है।'
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को अमरनाथ हमले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।












Click it and Unblock the Notifications