अब NIA करेगी आतंकी सैफुल्लाह एनकाउंट और संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की जांच

आईएस आतंकी सैफुल्लाह के एनकउंटर और संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संदिग्ध आईएस आतंकी सैफुल्लाह के एनकउंटर और संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है। यूपी एटीएस ने इस आतंकी हमले की जांच एटीएस को दे दी है।

 UP ATS hands over Lucknow terror operation probe to NIA
अब एनआईए मध्यप्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में हुए बम धमाकों के आरोप में उत्तर प्रदेश से पकड़े गए तीन संदिग्ध आंतकियों के गिरफ्तारी की जांच करेगी। आपको बता दें कि इस मामले में यूपी के कानपुर की केडीए कॉलोनी का दानिश अख्तर, अलीगढ़ की इंदिरानगर का सैय्यद मीर हुसैन उर्फ हमजा और कानपुर के जाजमऊ का आतिश मुजफ्फर उर्फ अल कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन पर भोपाल-उज्जैन पैसेंजर रेल धमाकों में शामिल होने का शक है। इसी मामले में पुलिस को लखनऊ में सैफुल्लाह की लोकेशन मिली,जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन वो इनकाउंटर में मारा गया।

पुलिस के साथ कापी घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद संदिग्‍ध आतंकी सैफुल्लाह मारा गया। अब यूपी एटीएस ने इस मामले तो एनआईए को ट्रांसफर कर दी है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय से एनआईए को पत्र मिल गया है, जिसके बाद एनआईए ने इस केस को अपने हाथों में ले लिया। एटीएस ने इस बारे में सारी जानकारी और दस्तावेज एनआईए को सौंप दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+