अतीक-अशरफ प्रयागराज के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक, डबल मर्डर की जांच जारी
Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed live update: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Atiq Ahmed latest news: माफिया से राजनेता बने यूपी के चर्चित गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर 15 अप्रैल को रात 10.30 बजे हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर उस वक्त फायरिंग की, जब वे दोनों प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा थे। उस दौरान रास्ते में मीडिया से बात करते हुए शूटर लवरेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने अतीक और अशफर को गोली मारी। तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़िए इस मामले से जुड़े सभी अपडेट...
LIVE Feed
प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता के पहुंचने की पुष्टि नहीं की
प्रयागराज पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के पहुंचने की पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से पुलिस जनाजे में पहुंची महिलाओं के बीच शाइस्ता के होने की पुष्टि नहीं कर रही है। अतीक की हत्या के बाद शाइस्ता के सरेंडर की अटकलें भी लग रही हैं।
कब्रिस्तान में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, जनाजे में शामिल होने पहुंचे लोगों को एंट्री नहीं
कब्रिस्तान में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त। अतीक के जनाजे में शामिल होने पहुंचे दर्जनों लोगों को सुरक्षा कारणों से कब्रिस्तान के भीतर एंट्री नहीं दी जा रही है। अशरफ की दोनों बेटियों के कब्रिस्तान में मौजूद होने की रिपोर्ट्स हैं।
अतीक की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंचीं!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतीक की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंचीं। अटकलें लग रही हैं कि चार-पांच महिलाएं बुर्का पहने पहुंचीं। हालांकि, पुलिस ने शाइस्ता के आने की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि पुलिस ने शाइस्ता पर इनाम घोषित कर रखा है। उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड शाइस्ता की तलाश 24 फरवरी के बाद से लगातार हो रही थी। कयास हैं कि शाइस्ता को अरेस्ट किया जा सकता है।
प्रयागराज में सुरक्षा बढ़ाई गई, इंटरनेट सेवाएं बंद
प्रयागराज के चकिया इलाके में अतीक अहमद का घर है। रविवार को पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई। यूपी के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं रविवार शाम को भी बंद हैं। इंटरनेट मर्डर के बाद आधी रात से ही बंद करने का ऐलान हुआ था।
अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड: यूपी सरकार ने किया जांच आयोग का गठन
अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के संबंध में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन योगी सरकार ने किया है। ये जांच आयोग दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद एचसी के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीसी अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश से बिहार में कानून-व्यवस्था अच्छी है: जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ''कानून-व्यवस्था की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में कानून-व्यवस्था अच्छी है। वहां कोई व्यक्ति अस्पताल जा रहा है और पास आकर गोली मारी जाती है। पत्रकार का रूप लेकर यह हुआ और पता नहीं कि आप लोग हथियार रखें हैं या नहीं... आप लोग भी कुछ कर सकते हैं वैसा... यह सारी बातें सामने आई हैं। इसे अकस्मात नहीं कहा जा सकता है इसे प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। यह जांच का विषय है।''
5 डॉक्टरों का पैनल करेगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम
प्रयागराज में 5 डॉक्टरों का पैनल अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। थोड़ी देर में शुरू होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम। दोनों के पोस्टमार्टम से पहले पुलिस-प्रशासन का मूवमेंट हुआ तेज।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications