अटल चाचा की बात करते हुए रो पड़ी भतीजी, कहा-बस एक बार उठकर वो भाषण दे दें
Recommended Video

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत की लोकप्रिय हस्तियों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है, राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 36 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। वाजपेयी अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। पूरा देश अटल के लिए दुआएं मांग रहा है। इस वक्त नेताओं का जमावड़ा एम्स में लगा हुआ है।

अटल जी के करीबी रिश्तेदार भी भोपाल से दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा मीडिया से बातचीत करते वक्त बेहद भावुक हो गईं। उनकी सेहत का जिक्र करते हुए कांति मिश्रा ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि कि केवल एक बार और उन्हें भाषण देते हुए देख पाऊं। हमारे परिवार के लोग कभी अपने मन-मस्तिष्क से उनकी इस छवि को मिटा नहीं सके हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे, इस दौरान उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली।
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी लगभग 2 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की 18 और 19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा ही फैसला किया है। यूपी, बिहार सरकार और बीजेपी नेताओं का आज कोई कार्यक्रम नहीं होगा। देशभर में उनकी सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications