‘रणछोड़’ राहुल गांधी को याद आई हरिय़ाणा में कैंपेन की

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)अभी तक हरिय़ाणा चुनाव से पूरी तरह से अलग-थलग रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी गुरुवार को पहली बार हरियाणा के रेवाड़ी और गन्नौर में 3 जनसभाएं करेंगे। अभी तक वे चुनाव प्रचार से दूर थे।

At last Rahul Gandhi to campaign in Haryana

कहने वाले कह रहे थे कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के गम से वे उबर नहीं पाए हैं। उन्हें हरियाणा में रणछोड़ भी कहा जाने लगा था।

राहुल गांधी पहले फीरोजपुर झारिका विधानसभा क्षेत्र में नवाब शम्सुद्दीन पार्क में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद रेवाड़ी के हुडा मैदान, मिनी सचिवालय और अंत में गन्नौर के तेहा गांव के पास सब्जी मंडी मैदान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा

जानकारों का कहना है कि राहुल की मौजूदगी से भी कांग्रेस को कोई लाभ होगा,इसकी उम्मीद कम है। कारण यह है कि प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ बयार बह रही है। प्रदेश में भाजपा और इनेलो बाकी दलों से बेहतर दिख रहे हैं।

इन जनसभाओ में मुख्यमत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर और कांग्रेस महासचिव शकील अहमद भी मौजूद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+