गया में सामने आया नक्सल‍ियों का 'खूनी' प्लान, 18 प्रेशर कुकर समेत विस्फोटक बरामद

naxalite-bihar
गया। नक्सलवाद पर सरकार भले ही सख्त हो पर बीते दिनों से बिहार के करीबी क्षेत्राें में हड़कंप मचा रहे नक्सली अब बेखौफ सिपाहियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया।

पढ़ें- मैं खुद बनूंगा सीएम

यहां चाल्हो पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा प्रेशर बम व पाइप बम बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले 18 प्रेशर कुकर और 18 पाइप बरामद किये गए। मौके से एक डेटोनेटर, सौ ग्राम विस्फोटक और एक बंडल इलेक्ट्रिक वायर भी सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शिवजी धोबी उर्फ त्यागी, गुरुजी, अदम, साकेत, आशुतोष, तपेश्वर भुइयां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रेनिंग कैम्प से पुलिस को लाखों का सामान मिला है।

कांबिंग के दौरान बिहार झारखण्ड सीमान्त जोनल कमिटी द्वारा लेवी मांगने के उपयोग में लाए जाने वाले 50 लेटर पेड, कोडवर्ड की प्रति, बुकलेट, नक्सल साहित्य, 20 किलोग्राम का 2 आईईडी, डेटोनेटरव खाने-पाने का सामान मिला है। हालांकि अभी ऑपरेशन जारी है, जिसमें कई और संदिग्ध वस्तुएं नक्सल‍ियों के अगले प्लान की ओर इशारा कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+