Coronavirus: उपराज्यपाल को खत लिख सिसोदिया ने की इस आदेश को वापस लेने की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उप राज्यपाल को पत्र लिख उस आदेश को वापस लेने की गुजारिश की है जिसमें कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को क्वारंटाइन केंद्र जाने के लिए कहा गया है। सिसोदिया का कहना है कि इससे मरीजों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा। मंगलवार को डिजिटल प्रेसवार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे मरीजों पर अत्यधिक दबाव है। मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को खत लिख कर इस आदेश को वापस लेने के लिए कहा है।

नई व्यवस्था में अब कोरोना मरी को क्वारंटाइन सेंटर जाना जरूरी हो गया है। दिल्ली में होम आइसोलेशन में व्यवस्था बदलने से दिक्कत बढ़ी है। कोरोना पॉजिटिव आते ही लोगों के सामने असमंजस की स्थिति आ जाती है कि उनको क्वांटाइन सेंटर जाना ही होगा, वरना पुलिस प्रशासन फोन करते हैं। पहले इन लोगों ने होम क्वारनटाइन बंद किया, अब इसको दोबारा लागू करवाया तो अब लोगों को व्यवस्था बदलने से दिक्कत हो रही है।
Recommended Video
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस व्यवस्था की वजह से एंबुलेंस व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। आज मैंने एलजी साहब को चिट्ठी लिखी है कि दिल्ली में जो पहली व्यवस्था थी कि अगर कोई भी पॉजिटिव पाया जाता है तो हमारी टीम उस व्यक्ति के घर जाती थी और उसका चेकअप करके तय करती थी कि वह होम आइसोलेशन में रहेगा या क्वारनटीन सेंटर में जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है एलजी साहब जल्द ही दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक बुलाएंगे और इस फैसले को बदलवाएंगे। वरना लोगों की परेशानी रोजाना और ज्यादा बढ़ेगी, रोजाना 3000 पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं अगर यह सभी लाइन में लगेंगे तो स्थिति और खराब होगी।












Click it and Unblock the Notifications