मोदी के लिए खतरा बन गए हैं केजरीवाल

आप की उपस्थिति ने मोदी की चिंता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार जड़े हिला दी, उनके 15 साल के शासन को उखाड़ फेंका है। ऐसे में मोदी के लिए बड़ी चुनौती बने केजरीवाल लोकसभा चुनाव में उनकी चिंता बढ़ा सकते है। अगर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आप का इस तरह असर पर सकता है तो लोकसभा चुनावों में भजापा की चिंता आप बढ़ सकते है। भाजपा को लोकसबा चुनावों में अपनी सीटें कोने का डर सता रहा है। मोदी मैजिक की बात करे तो दिल्ली में उनका जादू चला लेकिन झाड़ू ने अपना काम कर दिया। देखने की बात है कि क्या आप का झाड़ू लोकसभा चुनावों में भाजपा का काम बिगाड़ सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों को कड़े तिकोने मुकाबले में बदलने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजधानी के मुस्लिम बहुल इलाकों और झुग्गी बस्तियों में जिस तरह अपना मजबूत आधार तैयार किया है, उसने कांग्रेस और भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। यहीं स्थिति अगर लोकसभा चुनाव में बनी तो मोदी की परेशानी बन सकती है। वहीं युवाओं के वोट बैंक में भी केजरीवाल ने सेंध लगाई है जो मोदी के लिए परेशानी का सबब है।












Click it and Unblock the Notifications