Bengal Chunav Result: BJP मुख्यालय में पुड़ियां छान रही स्पेशल टीम, बंगाल के रसगुल्लों से स्वागत की तैयारी

Assembly election results 2026: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और सात सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज यानि 4 मई को मतगणना शुरू हो चुकी है। लेकिन नतीजों के अंतिम आधिकारिक ऐलान से पहले ही दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में जश्न की खुशबू महकने लगी है। जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए लजीज व्यंजनों का खास इंतजाम किया है। आइए जानतें हैं बीजेपी मुख्यालय में क्या पक रहा है?

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सुबह के 4 बजे से ही 22 शेफ की एक स्पेशल टीम खाने-पीने के इंतजामों में जुट गई थी। शेफ ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया कि मुख्यालय में करीब 400 से 500 लोगों के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।

food-preparations-in-bjp-hq

ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक का 'स्पेशल मेन्यू'

बीजेपी मुख्यालय में परोसे जा रहे मेन्यू में खास तौर पर उन राज्यों की झलक दिख रही है जहां चुनाव हुए हैं:

  • नाश्ता (Breakfast): कार्यकर्ताओं के लिए आलू-पूरी, पोहा, सैंडविच और गरमा-गरम जलेबियां तैयार की गई हैं। इसके साथ ही लस्सी, रबड़ी और ताजे फल भी परोसे जा रहे हैं।
  • खास मिठास: पश्चिम बंगाल चुनाव को देखते हुए विशेष रूप से 'मिष्टी दोई' (Mishti Doi) और 'बंगाली रसगुल्ले' बनवाए गए हैं।
  • दोपहर का भोजन (Lunch): लंच के लिए दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा, परवल-आलू की सब्जी, चावल और पापड़ का मैन्यू रखा गया है।

823 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

एक तरफ जहां मुख्यालय में जश्न की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की कुल 823 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट्स आ रहे हैं। भाजपा समर्थकों का मानना है कि जैसे-जैसे रुझान पक्ष में आएंगे, मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम और बढ़ेगा, जिसके लिए यह 'मैसिव' फूड अरेंजमेंट पहले ही पूरा कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+