Assembly Elections 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु से पुडुचेरी तक, 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का आज ऐलान
West Bengal Tamil Nadu Assam Assembly Elections 2026: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी-में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आज का दिन काफी अहम है। चुनाव आयोग (ECI) आज (रविवार) शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन राज्यों के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान 3 से 4 चरणों में होने की संभावना है, जबकि असम में 2 चरणों और शेष राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जा सकते हैं। राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाले इन चुनावों में सुरक्षा, परीक्षा और मौसम का खास ख्याल रखा गया है।

चुनाव प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगा
सूत्रों की मानें तो पूरी चुनाव प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होकर मई के पहले सप्ताह तक संपन्न कर ली जाएगी। तारीखों की घोषणा होते ही इन सभी चुनावी राज्यों में 'आदर्श आचार संहिता' (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभावी हो जाएगी, जिससे सरकारें अब कोई नई लोक-लुभावन घोषणाएं नहीं कर सकेंगी।
ये भी पढे़ं: Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु चुनाव के लिए DMK और KMDK का गठबंधन फाइनल, सीटों पर लगी मुहर
पश्चिम बंगाल और असम: चरणों में मतदान की रणनीति
सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक चरणों में मतदान होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बंगाल की संवेदनशीलता और बड़ी आबादी के कारण यहाँ 3 से 4 चरणों में वोटिंग कराई जा सकती है। वहीं, असम में बिहू जैसे त्योहारों और स्थानीय सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए मतदान को 2 चरणों में समेटा जा सकता है। निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य हिंसा मुक्त और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना है, जिसके लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की योजना तैयार है।
दक्षिण भारत का सियासी दंगल: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी
दक्षिण भारतीय राज्यों-तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी रणभेरी बजने को तैयार है। माना जा रहा है कि इन तीनों क्षेत्रों में चुनाव केवल एक ही चरण में संपन्न कराए जा सकते हैं। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं केरल में भी सत्ता की जंग दिलचस्प होने वाली है। आयोग ने इन राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल और भीषण गर्मी (Weather Conditions) को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीखें तय करने का फैसला लिया है।
ये भी पढे़ं: BJP vs TMC: कोलकाता के गिरीश पार्क में कोहराम! मंत्री के घर पर हमला, TMC और BJP में खूनी झड़प!
मई के पहले हफ्ते में नतीजे: राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा असर
इन विधानसभा चुनावों के नतीजे न केवल राज्यों की सत्ता तय करेंगे, बल्कि 2026 की राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी निर्धारित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मई के पहले सप्ताह में सभी राज्यों की मतगणना (Counting) एक साथ कराई जाएगी, जिसके बाद नई सरकारों के गठन का रास्ता साफ होगा। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच की टक्कर पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इन चुनावों के परिणाम आगामी लोकसभा समीकरणों के लिए भी बेहद निर्णायक साबित होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications