Assembly Election Results 2023: चुनावी नतीजों से पहले असम के CM से मिलने पहुंचे मेघालय के मुख्यमंत्री

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों का ऐलान होने वाला है। पूर्वोत्तर के चुनावी नतीजों से एक दिन पहले मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुलाकात सुर्खियों में हैं। जानिए मामला

Assembly Election Results 2023

Assembly Election Results 2023 कीवर्ड पूर्वोत्तर भारत की राजनीति में रूचि रखने वाले लोगों के बीच पॉपुलर होने वाले हैं। चुनाव आयोग नतीजों का ऐलान करे, इससे चंद घंटे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात सुर्खियों में है। जानिए क्यों चर्चा में है दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग।

मेघालय में वोटों की गिनती से पहले गुवाहाटी में सीएम हिमंत से मिलने पहुंचे संगमा के बारे में राजनीतिक सूत्रों ने बुधवार को कहा, भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट एलायंस (NEDA) के प्रमुख सरमा ने मंगलवार रात गुवाहाटी के एक होटल में संगमा से मुलाकात की।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की मुलाकात के बारे में एक सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, गुवाहाटी में मंगलवार रात संगमा और उनके दोस्त सरमा की मुलाकात हुई। संगमा की पार्टी एनपीपी है और 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी हुई है।

विधानसभा चुनावों में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। बता दें कि सोमवार को मतदान के बाद वोटों की गिनती गुरुवार को होनी है। भाजपा और एनपीपी ने पिछले पांच वर्षों से एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) की सरकार चला रहे हैं।

यह भी रोचक है कि भले ही बीजेपी मेघालय में NPP के साथ सरकार चला चुकी है, लेकिन इस बार चुनाव में दोनों दलों ने अपने दम पर चुनाव लड़े। मेघालय के सीएम के साथ मुलाकात के बाद मंगलवार शाम को, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि त्रिपुरा, नागालैंड या मेघालय में कोई हंग असेंबली नहीं होगी। उन्होंने कहा, भाजपा और उसके साथी तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकारें बनाएंगे।

कोई भी NEDA सदस्य कांग्रेस या TMC के साथ किसी भी गठबंधन में प्रवेश नहीं करेंगे, उन्होंने दावा किया कि अगले मेघालय में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसका फैसला भाजपा को मिलने वाली सीटों की संख्या पर विचार करने के बाद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+