नरेंद्र मोदीः आप चाईबासा वाले हैं तो हम भी चाय वालें हैं!
झारखंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि परिवारवाद और पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से अमीर झारखंड के लोग गरीब रह गए हैं। मोदी चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में मोदी ने यह बात कही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खचाखच भरे मैदान पर उन्होंने कहा कि आप चाईबासा वाले हैं तो हम भी चाय वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह झारखंड में उनकी सबसे बड़ी सभा है। झारखंड के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे वे ब्याज के साथ लौटाएंगे।
बाप बेटे की राजनीति ने किया बर्बाद
नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान में बाप-बेटे की राजनीति ने पूरे झारखंड को बर्बाद कर दिया। ये लोग चुनाव के समय आदिवासी युवाओं को आकर्षित करने वाला भाषण देकर लोगों से वोट मांगते हैं और चुनाव के बाद अपने विकास में लग जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications