असम: बाढ़ को लेकर वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारी सतर्क, जानवरों को किया जाएगा शिफ्ट
गुवाहाटी, 23 मई: पूर्वोत्तर राज्य असम में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिस वजह से अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। असम में कई चिड़ियाघर और नेशनल पार्क भी हैं, वहां के जानवर भी इस बाढ़ से परेशान हैं। हालात से निपटने के लिए वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारी लगातार जानवरों के वैकल्पिक निवास की व्यवस्था कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के रेंजर एनजे दास ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। अभयारण्य के अंदर बाढ़ का स्तर सीमित है। 6 हाइलैंड्स हैं जहां वन्यजीव अभयारण्य में बाढ़ आने पर जानवरों को शिफ्ट किया जा सकता है।
24 की मौत
राज्य सरकार के मुताबिक असम के 22 जिले बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित हैं। रविवार को 2 बच्चों समेत 6 अन्य लोगों की मौत हुई, जिस वजह से मृतकों की संख्या 24 हो गई है। भारतीय सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications