Assam Election Result 2021: पूर्वोत्तर में BJP के चाणक्य हिमंत बिस्वा सरमा 1 लाख वोट से जीते, लगातार 5वीं जीत
गुवाहाटी, मई 2। असम की 118 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन एक बार फिर से बहुमत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। असम में जिस एक नेता की चर्चा सबसे ज्यादा रही है चुनावों में वे बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा हैं। सरमा को सिर्फ असम ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे सरमा ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

सरमा ने जलुकबारी सीट से 1,01,911 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। बिस्वा सरमा की जलुकबारी से ये लगातार पांचवी जीत है। हिमंत ने खुद ट्वीट कर इस जीत की जानकारी दी है।
बिस्वा सरमा ने ट्वीट में लिखा "बीजेपी ने जलुकबारी सीट से 1,01,911 वोट से जीत हासिल की है। ये मेरा सौभाग्य है कि लगातार पांचवी बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा। जलुकबारी की जनता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार। जय जय अहोम, जय हिंद।"












Click it and Unblock the Notifications