असम में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बवाल, कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह, हिमंत बिस्वा सरमा को दी चुनौती

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार को खूब बवाल हुआ है। यात्रा को गुवाहाटी में घुसने से रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तक पर निशाना साधा है।

इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भीड़ को उकसाने के लिए के लिए राहुल के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, राहुल की यात्रा को जब गुवाहाटी शहर में घुसने से रोका गया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए और बैरिकेड तोड़ने शुरू कर दिए।

rahul gandhi in guwahati

गुवाहाटी में घुसने से रोकने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए दो जगहों पर बैरिकेड लगाए थे। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ना शुरू किया तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का भी सहारा लिया।

कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं- राहुल गांधी
उधर यात्रा रोके जाने पर भड़कते हुए राहुल ने कहा 'असम के सीएम, केंद्रीय गृहमंत्री और पीएम नियम तोड़ सकते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करते।' उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि 'हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हम कमजोर हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता 'बब्बर शेर' हैं।'

जबकि, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा था कि ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यात्रा को शहर में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन, कांग्रेस का आरोप है कि असम सरकार यात्रा में बाधा डाल रही है और बिना मतलब पुलिस शिकायत दर्ज कर रही है।

राहुल को असम के सीएम ने 'नक्सली' कहा?
बाद में असम के सीएम सरमा ने एक्स पर भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को जवाब देते हुए लिखा, 'यह असमी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हमारा राज्य शांतिपूर्ण है। ऐसी 'नक्सली रणनीति' हमारी संस्कृति से बिल्कुल अलग है। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को भड़काने पर केस दर्ज करने और आपने अपने हैंडल पर जो फुटेज पोस्ट किया है, उसी को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा है।'

यह सब मामला तब हुआ जब राहुल करीब 5 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ गुवाहाटी में मनाही के बावजूद घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उपद्रवी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।

अमित शाह के कहने पर यूनिवर्सिटी में नहीं बोलने दिया-राहुल
इस बीच राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि वह एक यूनिवर्सिटी में भाषण देने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के सीएम के कहने पर रद्द कर दिया गया।

उनका आरोप है, 'मैं आपकी यूनिवर्सिटी आना चाहता था और आप से बात करने और आपको होने वाली दिक्कतों को समझना चाहता था।' 'भारत के गृहमंत्री ने असम के सीएम को फोन किया और तब असम के सीएम ने आपकी यूनिवर्सिटी की लीडरशिप को कॉल किया और कहा कि राहुल गांधी को छात्रों के बीच बोलने की अनुमति कतई न दी जाए।'

आरएसएस और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा
वे आरोप लगाने में यहीं नहीं रुके और कहा, 'यह जरूरी है कि आपको किसी को भी सुनने की अनुमति मिले, जिसे आप सुनना चाहते हैं। आपसे कहा जा रहा है कि आपको आंख मूंदकर आरएसएस और इस देश की लीडरशिप की बात माननी पड़ेगी।'

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को मेघालय में प्रवेश कर गई थी, लेकिन मंलवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाकों में फिर से घुस गई। गुरुवार तक उनकी यात्रा अब असम से ही गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+