असम राइफल्स ने मणिपुर में बरामद किए हथियार और गोला-बारूद के भंडार, हिरासत में एक संदिग्ध
Assam Rifles news: सुरक्षा बलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर मणिपुर के थौबल जिले में तलाशी अभियान चलाया है और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामान बरामद किए हैं। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में एक 9 मिमी पिस्तौल, आठ ग्रेनेड, एक रेडियो सेट, गोला-बारूद के कई जीवित राउंड और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए।
बताते चलें कि मणिपुर के थौबल जिले के सामान्य क्षेत्र कामू रिज और नोंगपोक सेकमाई में दो अलग-अलग ऑपरेशनों में मणिपुर पुलिस के साथ असमराइफल्स को ये बड़ी सफलता मिली है।

जिले के नोंगपोक सेकमाई इलाके में एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने तीन लॉन्चर राइफल ग्रेनेड और गोला बारूद के जिंदा राउंड बरामद किए। असम राइफल्स ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बाद में, जब्त हथियार और गोला-बारूद थौबल पुलिस को सौंप दिया गया।
इस बीच असम राइफल्स भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इम्फाल पूर्वी जिले के सॉओमबुंग इलाके में एक उग्रवादी को पकड़ने के लिए एक और ऑपरेशन शुरू किया गया था, जो कथित तौर पर इलाके में मौजूद था।
टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान बाद में मणिपुर के सेनापति जिले के लेइकोइचिंग गांव के एसएस कैप्टन शाइनिंगसन चिलहांग के रूप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications