असम में NRC डेटा हुआ ऑफलाइन, सरकार ने कहा- डेटा सुरक्षित है
नई दिल्ली। देश में इन दिनों राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच, असम में एनआरसी की अंतिम सूची के सभी डेटा आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, एनआरसी के सभी डेटा ऑफलाइन होने पर असम के अधिकारियों का कहना है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। जबकि गृह मंत्रालय ने भी कहा है कि एनआरसी के सभी डेटा सुरक्षित हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कहा कि एनआरसी का डेटा सेफ है, क्लाउट विजिबिलिटी को लेकर कुछ तकनीकी खामियां हैं, इसे तुरंत ठीक कर लिया जाएगा। वहीं, एनआरसी के सभी डेटा ऑफलाइन होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई। कांग्रेस पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बता दें कि 31 अगस्त,2019 को प्रकाशित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट www.nrcassam.nic.in पर वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम और जिनका नाम अपलोड किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डेटा पिछले कुछ दिनों से विजिबल नहीं है। वहीं, लिस्ट ना दिखने से एनआरसी सूची से बाहर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। इन लोगों के नाम खारिज किए जाने का सर्टिफिकेट अभी नहीं दिया गया है। पूरे मामले पर एनआरसी के राज्य समन्वयक हितेश देव शर्मा का बयान आया।
उन्होंने माना कि एनआरसी का डेटा वेबसाइट पर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, उन्होंने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण इरादा' कहने के आरोपों को खारिज किया। शर्मा ने उकहा कि विप्रो ने डेटा के लिए क्लाउड सर्विस मुहैया कराई थी और ये अनुबंध अक्टूबर तक था। उन्होंने कहा कि पहले के समन्वयक ने इसको रिन्यू नहीं किया इसलिए ये डेटा 15 दिसंबर से ऑफलाइन हो गया है। हितेश देव शर्मा ने कहा कि उन्होंने 24 दिसंबर को कार्यभार संभाला था। शर्मा ने बताया कि वे इस अनुबंध को रिन्यू करने के लिए विप्रो के संपर्क में हैं और अगले कुछ दिनों में कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू हो जाएगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications