Assam News: BJP महिला नेता का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी नेता बोले- आरोपियों पर तुरंत दर्ज हो मामला

Assam News: असम पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच आगे चल रही है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Assam News: असम में भाजपा महिला नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। गोलपारा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के पास महिला नेता का शव मिला है। इस बीच बीजेपी नेताओं ने असम पुलिस से मामले की ठीक से जांच कराने का आग्रह किया है।

बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर यह हत्या का मामला है तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम राज्य पुलिस से मामले की ठीक से जांच करने का आग्रह करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें कोई पॉलिटिकल एंगल है, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Assam News: BJP महिला नेता का शव मिलने से हड़कंप

ठाकुरिया ने कहा कि जोनाली नाथ भाजपा गोलपारा जिला समिति के सचिव के रूप में काम कर रही थीं। वह बहुत सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमें वास्तविकता के बारे में पता चस सकेगा। अगर यह हत्या का मामला है तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

जोनाली नाथ का शव रविवार रात नेशनल हाईवे के पास गोलपारा के कृष्णा इलाके के पास मिला था। पुलिस अधीक्षक वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया है। हमारी जांच जारी है।

असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मामले की गहन और त्वरित जांच की मांग की है। जूनली नाथ के असामयिक निधन की दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है। उनकी मृत्यु ने हमें गहरे सदमे और पीड़ा में छोड़ दिया है। मुझे उम्मीद है कि एक गहन और त्वरित जांच के माध्यम से, इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Assam Arunachal Border: असम- अरुणाचल सीमा पर हुई गोलीबारी, 2 की मौत, 3 शख्स लापता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+