Assam Arunachal Border: असम- अरुणाचल सीमा पर हुई गोलीबारी, 2 की मौत, 3 शख्स लापता
असम और अरुणाचल सीमा पर वृक्षारोपण अभियान के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष देखा गया। फायरिंग के बाद तीन शख्स लापता हैं, जबकि 2 की मौत हो गई।

Assam- Arunachal Border dispute: असम और अरुणाचल को लेकर सीमा विवाद को लेकर सोमवार (5 जून) को खूनी संघर्ष में दो की मौत हो गई। संघर्ष उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चला रहे थे। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। जबकि गोलीबारी के दौरान चपेट में आने दो लोगों की मौत हो चुकी है।
असम- अरुणाचल की सीमा पर फायरिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक रंजन भुइयां ने कहा कि स्थानीय लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया था। सात ग्रामीण सुबह सीमा क्षेत्र में गए थे। कथित रूप से ये सामने आ रहा है कि उन्होंने गोलीबारी की। संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य को भी गोली लगी थी, जिन्हें धेमाजी सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एसएसपी भुइंया ने कहा कि तीन अन्य लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस फायरिंग की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, असम और अरुणाचल के बीच 804 किलोमीटर की सीमा लगती है। यहां लंबे समय से अंतर्राज्यीय सीमा विवाद है। जिसे सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के की ओर प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।
इस साल 20 अप्रैल को सीमा विवाद को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications