पेरिस ओलंपिक तक लवलीना को हर महीने एक लाख रुपये देगी असम सरकार, DSP पद का भी ऑफर
गुवाहाटी, 12 अगस्त: टोक्यो ओलंपिक इस बार भारत के लिए सबसे खास रहा, जहां एक गोल्ड के साथ 7 मेडल झोली में आए। वहीं खिलाड़ियों की वतन वापसी के बाद उनका सम्मान समारोह जारी है। गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान मुक्केबाज और कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें असम पुलिस में डीएसपी का पद भी ऑफर किया गया है।

सीएम ने कहा कि असम सरकार लवलीना को एक लाख रुपये प्रति महीने की मासिक सहायता देगी। ये सहायता पेरिस ओलंपिक तक जारी रहेगी। इसके अलावा असम के गोलाघाट जिले के सौपाथर में लवलीना के नाम पर 25 करोड़ रुपये का खेल परिसर बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लवलीना से अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य की जनता चाहती है कि वो बतौर डीएसपी पदभार ग्रहण करें। जब उन्होंने मेडल जीता था, तभी राज्य सरकार ने इसका फैसला किया था। कार्यक्रम में सीएम के साथ खेल मंत्री बिमल बोरा भी मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर भी जमकर स्वागत
वहीं जब लवलीना एयरपोर्ट पहुंची, तो खुद मुख्यमंत्री उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। इसके बाद वो एक बस में सवार होकर होटल पहुंचीं और वहां पर आराम किया। अपनी इस यात्रा के दौरान वो राज्यपाल जगदीश मुखी से भी मुलाकात करेंगी। लवलीना की टीम के मुताबिक वो गोलाघाट स्थित अपने गांव बारोमुख्या नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जाना है। वहां पर पीएम मोदी ओलंपिक पदक विजेताओं से मिलेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications