असम में इस साल 12वीं से पीजी तक सभी को फ्री एडमिशन, हॉस्टल मेस और किताबों के लिए भी पैसा देगी राज्य सरकार
नई दिल्ली। असम सरकार ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट लेवल तक सभी एडमिशन फ्री करने का ऐलान किया है। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। संस्थानों के प्रोस्पेक्टस और प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन एकदम फ्री उपलब्ध होंगे।

हॉस्टल मेस, किताबों के लिए भी मदद
इसके साथ-साथ असम सरकार हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को 1000 रुपए भी देगी। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को मेस शुल्क के भुगतान के लिए 1,000 रुपए मासिक मिलेगा। यह पैसा 12 महीने के लिए हॉस्टल मेस बकाया के तहत क्रेडिट होगा। इसके अलावा पाठ्यपुस्तक खरीदने के लिए भी 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा इस साल दसवीं पास करने वाले हर विद्यार्थी को 20-20 हजार रुपए भी असम सरकार देगी।

इस साल छात्रों के लिए पारिवारिक आय मसला नहीं
असम के शिक्षामंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलीटेक्निक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रवेश निशुल्क होगा ताकि कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन से प्रभावित हुए छात्रों के अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े।अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों को मुफ्त दाखिला देते थे जिनकी सालाना पारिवारिक आमदनी 2 लाख रुपए से कम होती थी।

कॉलेज किसी तरह की कोई फीस नहीं मांग सकते
असम के शिक्षामंत्री ने कहा, इस साल कोरोना संकट के चलते स्थिति काफी अलग है। लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोगों की माली हालत पर इसका असर है। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार हर किसी के लिए दाखिला मुफ्त रहेगा, इसमें परिवार की आय का कोई मसला नहीं होगा। छात्रों को सिर्फ फॉर्म भरना होगा और मेरिट लिस्ट के मुताबिक दाखिला लेना होगा। कोई भी संस्थान उनसे फीस नहीं मांग सकता है। प्रॉस्पेक्टस या लाइब्रेरी फीस या दूसरी तरह को कोई भी शुल्क इस साल स्कूल कॉलेज नहीं मांग सकते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications