यूपी के बाद असम में गांव और शहरों का नाम बदलने की तैयारी में BJP सरकार! लोगों के सुझाव के लिए शुरू होगा पोर्टल
गुवाहटी, फरवरी 16। उत्तर प्रदेश में कई शहरों के नाम बदलने के बाद अब भाजपा की सरकार असम में भी नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार शहर, कस्बों और गांवों के नाम बदलने को लेकर जनता से सुझाव लेगी, उसके बाद हम इस प्रक्रिया को शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनता से सुझाव के लिए हम एक पोर्टल की शुरुआत करेंगे, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।

हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतिनिधितत्व करता है नाम- हिमंत
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा है, एक नाम में बहुत कुछ है। किसी शहर, कस्बे या गांव का नाम उसकी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए हम पूरे असम में नाम बदलने पर सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च करेंगे जो हमारी सभ्यता, संस्कृति के विपरीत है और किसी भी जाति या समुदाय के लिए अपमानजनक है।"
इस जगह का नाम बदलना चाहिए- असम सीएम
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, हिमंत बिस्वा सरमा एक दिन पहले गुवाहटी में एक मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ जगहों का नाम बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ समुदायों ने असम में कुछ जगहों का नाम द्वेष के कारण रखा है, जैसे कि गुवाहाटी का कालापहाड़ जिसका नाम बंगाल सल्तनत के एक मुस्लिम जनरल के नाम पर रखा गया था, जिसने कामाख्या मंदिर पर हमला किया था, निश्चित रूप से इस नाम को बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने स्थानीय विधायक से निवासियों से परामर्श करने और एक नाम सुझाने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications