Assam News: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर CM हिमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा एक्शन, नो मेन्स लैंड में भेजे गए 49 लोग

Assam News: असम की राजनीति में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा पिछले कुछ सालों में तेजी से उभरा है। बीजेपी और प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा कई बार अपना सख्त रुख दिखा चुके हैं। अब असम सरकार ने घुसपैठियों को निकालने के लिए बड़ा एक्शन भी ले लिया है। राज्य सरकार ने अवैध विदेशी नागरिकों को नो मेन्स लैंड में भेजना शुरू कर दिया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अब तक 49 घुसपैठियों को नो मेन्स लैंड में छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की कार्रवाई के खिलाफ 3 याचिकाएं गुवाहाटी हाई कोर्ट और सु्प्रीम कोर्ट में डाली गई हैं।

Assam में 49 अवैध विदेशियों पर एक्शन

असम की राजनीति में बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों का मुद्दा हावी रहा है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, 'एनआरसी अपडेट के दौरान यह प्रक्रिया थोड़े समय के लिए स्थगित हुई थी। अब तब ट्राइब्यूनल की ओर से घोषित किए गए 30,000 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं। एनआरसी अपडेट की वजह से प्रक्रिया रुकी थी, लेकिन इसे फिर से शुरू किया गया है। जैसे ही हमें कोई अवैध विदेशी मिलता है, हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करते है।'

Assam News

यह भी पढ़ें: क्या अन्नामलाई और कमल हासन बनेंगे सांसद? जानिए राज्यसभा चुनाव में असम-तमिलनाडु की 8 सीटों का सियासी गणित

Assam के सीएम बोले, 'आगे भी होती रहेगी कार्रवाई'

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पुश बैक की यह कार्रवाई भारतीय कानून के तहत हो रही है। उन्होंने कहा, 'कोई भी विदेशी, जो अवैध ढंग से रह रहा है उस पर कार्रवाई हो रही है। अगर किसी ने हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, तो हम उसे छोड़ देते हैं। अगर किसी ने अपील नहीं की है, तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं।' बता दें कि असम के सीएम का यह भी कहना है कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति की वजह से घुसपैठियों पर नर्मी बरती है। घुसपैठियों की वजह से प्रदेश का भौगोलिक-जनसांख्यिकी अनुपात भी खराब हुआ है।

सीमा पर भी बढ़ गया है तनाव

असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल लगातार बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है। कुछ दिन पहले ही एक ऑटो में 30 अवैध बांग्लादेशी सिलचर के पास मिले थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: Manipur News: मणिपुर के चंदेल में असम राइफल्स का बड़ा एक्शन, 10 उग्रवादियों को किया ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+