असम सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्र के बाद अब असम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
केंद्र के बाद अब असम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी राज्य कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की गई है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि सभी राज्य कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर बेहद खुशी हो रही है। केंद्र के बाद दिल्ली और हरियाणा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। इसके बाद अब असम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
एक जुलाई से है प्रभावी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले 28 सितंबर को अपने कर्मचारियों को गिफ्ट दे दिया था। महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। जो 01 जुलाई 2022 से प्रभावी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने 12,852 करोड़ रुपये आवंटित किए। 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों को त्योहारी सीजन से पहले गिफ्ट मिला। इससे केंद्र सरकार से सभी कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित हुए हैं।
इतने रुपये बढ़ेगी सैलरी
डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 34 फीसदी के हिसाब से वह 6,120 रुपये डीए पाने का हकदार है।सातवें वेतन आयोग के तहत सरकार महंगाई भत्ते को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित करती है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को असम CM हिमंत बिस्वा ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की PM मोदी के साथ की ये फोटो












Click it and Unblock the Notifications