Assam flood: असम में बाढ़ से अब तक 36 लोगों की मौत, दीमा हसाओ के लिए 50 करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान

गुवाहाटी, 31 मई। भारी बारिश के चलते असम में आई भीषण बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ क्योंकि राज्य की सभी नदियां अब खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं लेकिन राज्य में कल भी बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक 36 लोगों की जान ले ली है और बाढ़ के कारण अब तक कुल 2,90,749 लोग प्रभावित हुए हैं।

 दीमा हसाओ के लिए 50 करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान

Recommended Video

    Assam Flood Update: बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 30 की मौत, 5 लाख से ज्यादा प्रभावित | वनइंडिया हिंदी

    बाढ़ के कारण सबसे प्रभावित इलाका नागांव है. जहां 3.07 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी पर असर बाढ़ की वजह से पड़ा है तो वहीं इसके बाद कछार में 99,060 लोग और मोरीगांव में 40,843 लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 25,372 लोगों ने 88 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि चार राहत वितरण केंद्र चालू हैं। राहत शिविरों में कछार में सबसे अधिक 21,721 लोग हैं, जबकि नगांव में ऐसी अस्थायी सुविधाओं में 3,546 लोग हैं।

     दीमा हसाओ के लिए 50 करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान

    राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में फिलहाल 401 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 16,562 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। कछार, दीमा हसाओ और उदलगुरी में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है तो वहीं बाढ़ के कारण कुल मिलाकर 1,55,269 घरेलू जानवर प्रभावित हुए हैं।

     दीमा हसाओ के लिए 50 करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान

    बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन ने रेलवे पटरियों के नीचे से जमीन के बड़े हिस्से को बहा दिया, जिससे पटरियों को नुकसान हुआ है, जिससे रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ है। तो वहीं असम के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित दीमा हसाओ जिले के लिए 50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है । आपको बता दें कि 25 मई को मुख्यमंत्री सरमा ने दीमा हसाओ जिले का दौरा भी किया था। सरमा ने राहत शिविरों के लोगों के साथ बातचीत की थी और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान की समीक्षा भी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+