Assam Assembly Election 2021: शिवराज सिंह ने बताई RAHUL की चौंकाने वाली फुलफॉर्म, जिन्‍ना से की तुलना

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं। 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी ने भी अपने स्‍टारक प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां प्रचार करने पहुंचे हैं। गुरुवार को शिवराज सिंह ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी, मोहम्‍मद अली जिन्ना की राह पर जा रहे हैं। उन्‍होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में RAHUL (अलग-अलग एलफावेट के हिसाब से) का मतलब भी बताया।

Assam Assembly Election 2021: शिवराज सिंह ने बताया RAHUL का चौंकाने वाला फुलफॉर्म, जिन्‍ना से की तुलना

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा। उन्‍होंने RAHUL का मतलब बताया-
R - Rejected
A - Absent Minded
H - Hopeless
U - Useless
L - Liar

शिवराज ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी कांग्रेस का भला नहीं कर पाए वो असम का भला क्‍या करेंगे। वहीं इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद शिवराज सिंह ने असम के पासलबाड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि बेटियों को 12 वीं पास करने पर स्कूटी दी जा रही है। इसके अलावा संबल योजना के तहत राशि 12 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किए जाएंगे। बीजेपी सरकार के कामों को गिनाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि BJP की सरकार ने गर्ववती बहनों को 12 हजार रुपए की सहायता देने का काम किया ।

लव जिहाद को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि हम प्यार के खिलाफ नहीं हैं, हम 'जिहाद' के खिलाफ हैं। किसी को धोखा देने, नाम बदलने या बेईमान तरीके से प्यार नहीं करना चाहिए। हमने फ्रीडम टू रिलिजन एक्ट 2021 कानून बनाया। हमारी पार्टी ने कहा है कि राज्य में एक समान कानून लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+