असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम बैभव' से रतन टाटा सम्मानित, सीएम खुद पहुंचे घर

मुंबई, 16 फरवरी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम बैभव' प्रदान किया। दरअसल, व्यक्तिगत कारणों से रतन टाटा 24 जनवरी को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वो पुरस्कार लेने के लिए शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में 16 फरवरी को असम के सीएम ने मुंबई स्थित उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

Ratan Tata Asom Baibhav

बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा को असम में कैंसर केयर फैसिलिटी के उनके योगदान के लिए 'असम बैभव' पुरस्कार के लिए चुना गया था। पुरस्कार के लिए नामों का ऐलान करते हुए जनवरी में सीएम सरमा कहा था कि इन सम्मान के जरिए सरकार इन लोगों के अपने काम के जरिए समाज के लिए योगदान को पहचान देना चाहते हैं।
याद रहे कि रतन टाटा के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों की शख्सियतों को भी इस नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वहीं इससे पहले रतन टाटा ने मुख्यमंत्री सरमा को एक पत्र के जरिए पुरस्कार देने के लिए शुक्रिया कहते हुए उनका इस सम्मान के लिए आभार जताया था। अपने पत्र में टाटा ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और साथ में काम करने की भी इच्छा जताई।

असम बैभव के बारे में जानिए?

बता दें कि 'असम बैभव' पुरस्कार राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है। सम्मान के साथ 5 लाख रुपए का पुरस्कार भी सम्मानित व्यक्ति को दिया जाता है। इसके साथ ही उस शख्स का पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर मेडिकल इलाज का लाभ मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+