बीजेपी विधायक का विवादित बयान, मुसलमानों को बताया दूध ना देने वाली गाय
गुवाहाटी। लोकसभा चुनावों के बीच असम के एक बीजेपी विधायक ने मुस्लमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। डिब्रूगढ़ से भाजपा के विधायक प्रशांत फुकन ने मुसलमान समुदाय दूध ना देने वाली गाय की तरह है। ऐसा गाय को चारा खिलाने का क्या फायदा है। विधायक प्रशांत फुकन यह बयान लोकसभा चुनाव में मुसलमानों के बीच वोटिंग पैटर्न पर बात करते हुए हुए एक सभा में दिया। उनके इस बयान के बाद असम में सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने उनके इस बयान की निंदा की है।

मुस्लिम समुदाय के 90 प्रतिशत लोगों ने हमें वोट नहीं दिया
एक सभा में प्रशांत फुकन ने कहा, '90 फीसदी हिंदुओं ने बीजेपी को वोट दिया और मुस्लिम समुदाय के 90 प्रतिशत लोगों ने हमें वोट नहीं दिया। अगर कोई गाय दूध नहीं दे रही है तो उसे चारा खिलाने का क्या मतलब है? फुकन के इस बायन के सामने आने के बाद असम विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक देबब्रत सैकिया ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि फुकन ने मुस्लिमों की तुलना गायों से की है और 'उन्हें अनुत्पादक मवेशियों के रूप में बदनाम किया।

ऐसी गाय को चारा खिलाने का क्या फायदा जो दूध नहीं देती
इसके बाद अपने बयान पर सफाई देते हुए फुकन ने कहा कि, मेरा तर्क साफ था। मैंने कहा कि 90 प्रतिशत मुस्लिम हमें वोट नहीं देते। मैंने एक असमी कहावत का इस्तेमाल किया-ऐसी गाय को चारा खिलाने का क्या फायदा जो दूध नहीं देती... मेरा कभी मुस्लिम समुदाय को गाय कहने का इरादा नहीं था। मैंने कहा कि उनके वोट मांगने का कोई फायदा नहीं है। मेरे बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

विधायक के बयान से बीजेपी ने झाड़ा पल्ला
कांग्रेस नेता सैकिया ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी में कहा कि, फुकन के मुताबिक सरकार को मुस्लिमों की भलाई के लिए काम नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके मुताबिक, उन गायों को चारा खिलाने का क्या फायदा जो दूध नहीं देतीं। उधर, बीजेपी की राज्य ईकाई के उपाध्यक्ष तौफीकुर रहमान ने कहा है कि फुकन की टिप्पणी पर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications