Assam Election: प्रियंका गांधी का अलग अंदाज, जब लड़कियों के साथ किया 'झुमुर' डांस, देखें Video
दिसपुर: पांच राज्यों में चुनावी मौसम इन दिनों अपने परवान पर है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जहां तमिलनाडु में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में चुनाव प्रचार की डोर थाम ली है। सोमवार को प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
Recommended Video

अपने दो दिनों के असम दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर जिले में पहुंची। इस दौरान यहां उन्होंने चाय बागान की आदिवासी किशोरियों के साथ 'झुमुर' डांस किया। किशोरियों के साथ पारंपरिक 'झुमुर' नृत्य में प्रियंका गांधी भी उनमें शामिल हो गई और उसके साथ गोल-गोल घूमकर डांस करने लगी।
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक मिनट के डांसिंग वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा को सुरक्षाकर्मियों और मीडिया सहित भारी भीड़ से घिरा हुआ देखा जा सकता हैं। वह ढोल की थाप पर थिरकते हुए और लड़कियों के साथ वीडियो में नृत्य करती नजर आ रही हैं।
27 मार्च से शुरू होने वाले असम में तीन चरण के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान के लिए प्रियंका गांधी यहां आईं हैं। प्रियंका गांधी ने सोमवार को गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि वह लंबे समय से मंदिर आना चाहती थीं और उनकी इच्छा अब पूरी हो गई है। प्रियंका ने बताया कि मैंने असम के लोगों के लिए, खुद के लिए और अपने परिवार के लिए माता से आशीर्वाद मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications