असम बोर्ड: 12 वीं के रिजल्ट की तारीख आई, यहां जान सकेंगे परिणाम
असम हायर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल की ओर से 12 वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाने की तारीख अब आ गई है।
नई दिल्ली। असम हायर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) AHSEC HSSLC या बारहवीं कक्षा के परिणाम 30 मई (बुधवार को ) 10 बजे आ सकते हैं।

गौरतलब है कि AHSEC ने 20 फरवरी से 20 मार्च के बीच संपन्न कराए थे। बीते साल 2016 में 2 जून को परिणाम घोषित किए गए थे।
इस साल 2017 में ढाई लाख छात्र असम HSSLC या बारहवीं की परीक्षा में पंजीकृत हुए थे जिसमें से 1,94,069 छात्र आर्ट स्ट्रीम, 37,350 छात्रा विज्ञान और 17,894 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे।
बता दें कि आप अपना रिजल्ट ahsec.nic.in पर HSSLC रिजल्ट पर क्लिक कर पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications