Cyclone Asna: गुजरात में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब असना चक्रवात का खतरा

Asna Cyclone: पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अलग-अलग घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में असना चक्रवात लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।

जानकारी के अनुसार अरब सागर में एक चक्रवाती तूफान असना बन रहा है। वर्ष 1976 के बाद गुजरात में पहली बार ऐसा तूफान आने वाला है। ऐसे में अपने आप में यह बिल्कुल अलग तरह की मौसमी घटना होने जा रही है। अगस्त माह में सिर्फ तीन बार ही अरब सागर में इस तरह का तूफान आया है।

Asna cyclone

1976 के बाद पहली बार

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 1976 के बाद पहली बार अगस्त माह में इस तरह का चक्रवाती तूफान अरब सागर में आ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि 30 अगस्त को अरब सागर में यह चक्रवात आ सकता है और यह ओमान कोस्ट की ओर बढ़ेगा।

अबतक 28 चक्रवात

पहली बार असना चक्रवात 1944 में अरब सागर में उठने के बाद काफी विकरात हो गया था, लेकिन बीच समुद्र में यह कमज़ोर पड़ गया था। इसी तरह, 1964 में दक्षिण गुजरात के पास एक छोटा चक्रवात बना और तट के पास कमज़ोर पड़ गया। पिछले 132 वर्षों में, अगस्त में बंगाल की खाड़ी के ऊपर 28 ऐसे चक्रवात बन चुके हैं।

आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने कहा, "मौजूदा तूफान के बारे में असामान्य बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से इसकी तीव्रता एक समान बनी हुई है।" तीव्रता में यह स्थिरता असना को विशेष रूप से उल्लेखनीय बनाती है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात भारतीय तट से दूर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने कहा कि कच्छ-भुज और पूर्वोत्तर अरब सागर और पाकिस्तान के आस-पास के क्षेत्रों में यह बढ़ रहा है।

भुज से लगभग 90 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में यह है। पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद पूर्वोत्तर अरब सागर में 30 अगस्त को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह अगले 2 दिनों में भारतीय तट से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर में लगभग पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+