अशोक पंडित ने रिचा चड्ढा पर लगाया फर्जी प्रदर्शनकारी भेजने का आरोप, दोनों ट्विटर पर भिड़े

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। समाज के तमाम वर्ग के लोग भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इस कानून को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज भी आपस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए हैं। फिल्म अभिनेत्री रिचा चड्ढा और एफटीडीए डायरेक्टर अशोक पंडित ट्विटर पर आपस में भिड़ गए। अशोक पंडित ने रिचा चड्ढा व अन्य बॉलीवुड की हस्तियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में फर्जी छात्रों को भेजा था। जिसपर रिचा चड्ढा ने पलटवार किया है और कहा कि अशोक पंडित का व्यवहार भ्रामक और दुविधापूर्ण है।

रिचा चड्ढा का पलटवार

रिचा चड्ढा का पलटवार

दरअसल अशोक पंडित ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, सहित तमाम बॉलीवुड की हस्तियों पर फर्जी छात्रों को आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भेजा। जिसपर पलटवार करते हुए रिचा ने कहा कि सर आप अजीब आदमी है, आप एक पार्टी में मेरे पास आए, मैंने वादा किया था कि आपकी बकवास को प्यार से काउंटर करूंगी, आप हंस दिए थे। अब आप आरोप लगा रहे हैं, फिर आप मुझे अपनी बेटी की शादी में निमंत्रण भेजते हैं। आप ठीक तो हैं, आप ऑनलाइन इस तरह का बर्ताव क्यों करते हैं, कोई आपको इसके पैसे दे रहा है क्या।

अशांति फैलाते हैं

अशांति फैलाते हैं

रिचा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अशोक पंडित ने लिखा कि हम दोनों को अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता का अधिकार है, मैं आपका अपमान नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि मैं नहीं बल्कि कम्युनिस्ट और अर्बन नक्सल को देश में अशांति फैलाने के लिए पैसा दिया जा रहा है। जिसपर पलटलवार करते हुए रिचा चड्ढा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके अशोक पंडित पर तीखा हमला किया। रिचा ने लिखा कि राय जुदा हो सकती है और इसका स्वागत है आप ऐसा कहते हैं। आप जो भी मानवता के काम करते हैं मुझे लगा कि आपके भीतर कुछ मानवता बची है। लेकिन फिर मैंने आपके सोशल मीडिया रूप को देखा, जहां आप उन लोगों को गालियां देते हैं जो लोग आपसे सहमत नहीं हैं।

इलाज कराइए

इलाज कराइए

रिचा ने लिखा कि रिचा, आरफा और मेरे जैसे लोगों को गालियां दी जाती हैं। जब मैंने आपसे कहा कि आप अपनी गालियों के लिए माफी मांगिए तो आपको 12 दिन लग गए। आखिर किस नैतिकता के बल पर आप अपने से आधी उम्र की लड़कियों को गाली देते हैं। आपके बर्ताव की वजह से आपने कई दोस्त खो दिए। जिस तरह से टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर आप लोगों को गालियां देते हैं और फिर लोगों को शादी का निमंत्रण देते हैं, समझ से परे हैं। क्या आपकी यह नफरत सिर्फ दिखावा है या फिर आपका दोस्ताना बर्ताव आपकी हकीकत है। आप जो नफरत लोगों मे फैलाते हैं वह समझ से परे है। मैं आपसे नाराज नहीं हूं, मैं आपको लेकर चिंतित हूं। आप अपना इलाज कराइए। इस उम्र में अलग-अलग तरह का बर्ताव आपको शोभा नहीं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+