गौतम गंभीर ने गुरुग्राम घटना पर किया ट्वीट तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग से घिरे हो...

नई दिल्ली: गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला सामने आने के बाद क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई थी। गंभीर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर के ट्वीट के बाद उन्हें सलाह देने बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित आगे आए। उन्होंने कहा कि क्यूंकि तुम चारों तरफ खान मार्केट और टुकड़े टुकड़े गैंग से घिरे हो जो तुम्हें सेक्युलरिज्म के माया जाल में उलझा देंगे! 'छपास और दिखास' को याद रखिए!

अशोक पंडित की गौतम गंभीर को सलाह

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा कि ए भाई ज़रा देख के चलो आगे ही नहीं, पीछे भी दाएँ ही नहीं , बाएँ भी ऊपर ही नहीं, नीचे भी ए भाई ! क्यूँकि चरो तरफ़ खान मार्केट और टुकड़े टुकड़े गैंग से घिरे हो जो तुम्हें सेक्युलरिज़म के माया जाल में उलझा देंगे ! ‘छपास और दिखास' को याद रखिए ! अशोक पंडित ने इस ट्वीट के जरिए सेक्युलरिज्म के मायाजाल से दूर रहने की सलाह दी है।

गंभीर ने पिटाई पर ये किया ट्वीट

गौतम गंभीर ने मुस्लिम युवक पर हुए इस हमले पर खेद जताया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गंभीर ने ट्वीट किया कि गुरुग्राम में मुस्लिम युवक से टोपी उतारने और जय श्रीराम बोलने के लिए कहा गया, ये निंदनीय है। गुरुग्राम प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाए। हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली-6 में अर्जियां।

क्या है मामला

क्या है मामला

दिल्ली-एनसीआर में स्थित गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की पारंपरिक टोपी पहनने के लिए चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटाई की। युवक का नाम मोहम्मद बरकर आलम है और उसकी उम्र 25 साल है। पुलिस में दी गयी अपनी शिकायत में आलम ने आरोप लगाया कि सदर बाजार मार्ग पर चार अज्ञात लोगों ने उसे रोका और पारंपरिक टोपी पहनने पर आपत्ति जताई। उसने आगे कहा कि उस पर जबरन 'जय श्रीराम' के नारे लगवाने के लिए दबाव बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+