श्रद्धा हत्याकांड को अशोक गहलोत ने बताया हादसा, भाजपा बोली- यह कांग्रेस की मुस्लिम परस्त राजनीति का खुलासा

Ashok Gehlot calls Shraddha murder an accident: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड इस समय देश की सुर्खियां बना हुआ है। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर राजनीति तेज होती जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं, यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टार्गेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।

Shehzaad-Ashok Gehlot

राजनीति के लिए धर्म को निशाना बनाया जा रहा
गहलोत ने कहा कि इस हादसे को एक नाम दिया जा रहा है, यह कोई नई चीज नहीं है कि एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों के साथ संबंध बनाते हैं। सदियों से अलग-अलग धर्म, जाति, समुदाय के लोग एक दूसरे से शादी करते आ रहे हैं। लेकिन अब राजनीति के लिए धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों के मन में धर्म के आधार पर संदेह पैदा करना, लोगों को उकसाना काफी आसान हो गया है। इसीलिए समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

गहलोत पर भाजपा का पलटवार
वहीं गहलोत के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। अब आफताब-श्रद्धा मामले को भी वोटबैंक राजनीति से देखने का प्रयास कर रही है। वोटबैंक के नाम पर खुंखार अपराधी को बचाने का काम कर रही है। अशोक गहलोत कहते हैं कि देश की आत्मा को झकझोरने वाला यह हत्याकांड जिसमे आफताब ने हमारी बेटी के 35 टुकड़े कर दिए, वह एक महज एक दुर्घटना है।

वोट बैंक के लिए विक्टिम कार्ड खेल रही कांग्रेस
शहजाद पूनावाला ने कहा कि किसी के 35 टुकड़े करना, सोच समझकर मारना, मारने के बाद इस तरह से शरीर के टुकड़ों को फेंकना कांग्रेस पार्टी के लिए मात्र एक दुर्घटना है। कांग्रेस पार्टी कहती है कि इसमे भी किसी को टार्गेट किया जा रहा है. आज अपराधी का नाम आफताब है तो कांग्रेस पार्टी उसके बचाव के लिए वोटबैंक का विक्टिम कार्ड खेल रही है। ये वही कांग्रेस पार्टी है जो हाल ही के दिनों पर हिंदू आस्था पर चोट करने से नहीं कतरा रही थी। गीताजी को जिहाद कहना, हिंदुत्व आतंकी होता है, इस तरह के बयान देने वाली कांग्रेस श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले को बचाने के लिए वोटबैंक का विक्टिम कार्ड खेल रही है।

गुजरात में भाजपा का सफाया हो रहा

Recommended Video

    Sharaddha Case में Delhi Police को मिला जबड़ा, दुकानदार ने खोले कई राज | वनइंडिया हिंदी |

    गहलोत सवाल खड़ा किया है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात जाने की क्या जरूरत है। गहलोत ने कहा कि आगामी गुजरात चुनाव में भाजपा और अन्य सभी बड़े विपक्षी दल नजर बनाए हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह का गुजरात दौरा काफी बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि भाजपा का सफाया होने वाला है। यही वजह है कि इन लोगों का गुजरात दौरा काफी बढ़ गया है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कद काफी बड़ा है, उन्हें आखिर गुजरात आने की क्या जरूरत पड़ रही है, यह दिखाता है कि गुजरात में वह कमजोर हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+