आसनसोल में लगे शत्रुघ्न सिन्हा के लापता के पोस्टर, जनता बोली-'खुद को बिहारी बाबू कहने वाले छठ पूजा पर ही गायब'
शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद हैं। यहां की जनता ने उनके लापता होने का पोस्टर लगाया है। शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने का जो पोस्टर लगाया है उस पर बातौर निवेदक 'आसनसोल की बिहारी जनता' लिखा हुआ है। इसके अलावा पोस्टर पर यह भी लिखा गया है कि 'शत्रुघ्न सिन्हा जी बिहारी बाबू के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन वह बिहारियों के मुख्य पर्व छठ पूजा में अपने क्षेत्र से गायब हैं'
Recommended Video

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी मना रहीं हैं छठ महापर्व, वजह है बहुत ख़ास

पोस्टर को लेकर भाजपा ने कसा तंज
शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने के पोस्टर आने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। इसको लेकर भाजपा ने तंज कसना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता अमित गरई ने तंज कसते हुए कहा बताइए- बिहारी बाबू छठ पूजा पर अपने ही क्षेत्र में नहीं हैं। हालांकि, इस पोस्टर पर टीएमसी ने सफाई दी।

TMC बोली शत्रुघ्न सिन्हा छठ पूजा पर रहेंगे क्षेत्र में
तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने सिन्हा का बचाव करते हुए कहा कि वह छठ पूजा पर आसनसोल में रहेंगे। छठपूजा पर जनता को सभी तरह की सेवाएं सांसद कार्यालय से मिल रही हैं। यह पोस्टर किसी शरारत की वजह से लगा दिया है।

TMC बोली पोस्टर के पीछे भाजपा का हाथ
सिन्हा के लापता होने वाले पोस्टर को लेकर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कृत्य भाजपा की तरफ से किया गया है। तृणमूल पार्षद सलीम अंसारी ने दावा करते हुए कहा कि यह सब बीजेपी का काम है। वहीं, शिवदासन ने कहा कि सिन्हा छठ पूजा पर आसनसोल जाएंगे। 29 अक्टूबर को वह क्षेत्र में रहेंगे। सिन्हा महीने में दो बार क्षेत्र में आते हैं। वह दुर्गा पूजा पर भी आए थे। ऐसे में इसको लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है।

2013 में पटना साहिब में भी लगे थे लापता होने के पोस्टर
यह पहली बार नहीं है, जब सिन्हा का लापता होने का पोस्टर लगाया गया है। इससे पहले 2013 में बिहार के पटना साहिब में भी उनके लापता होने का पोस्टर लगाया गया था। वे उस वक्त भाजपा से सांसद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर दी थी। जिसकी वजह से भाजपा उन पर भड़क गई थी। हालांकि, भाजपा ने तब आरोप लगाते हुए कहा था कि यह पोस्टर कांग्रेस की तरफ से लगाया है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications