Chhath Puja 2022: बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी मना रहीं हैं छठ महापर्व, वजह है बहुत ख़ास
Muslim Chhath Puja: रेहाना खातून ने बताया कि जब भी उनके घर का निर्माण कार्य शुरू होता था, कुछ न कुछ परेशानी आ जाती थी और काम अधूरा रहा जाता था। वह काफी परेशान थी, जिसके बाद गांव की महिला ने उन्हें छठ घाट पर घर बन जाने...
Chhath Puja 2022: लोकआस्था के महापर्व की आज से शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से छठ संबंधित रोचक खबरें देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार के गोपालगंज ज़िले के मुस्लिम परिवार की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो कि इस बार छठ पूजा कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे की यह तो फिल्मों में होता है, लेकिन गोपालगंज की रहने वाली रेहाना खातून इस बार छठ पूजा कर रही है। उनके छठ पूजा करने की वजह बहुत ही खास है, आइए जानते हैं कि पूरा माजरा किया है।

छठ पूजा के लिए मुस्लिम महिला ने खरीदी सामग्री
बिहार के गोपालगंज जिले में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के छठ पर्व मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। हजियापुर (गोपालगंज) निवासी रेहाना खातून ने गुरुवार को छठ पूजा के लिए बाजार से सामग्री खरीदी। वहीं उनके साथ मलिका खातून भी थीं। रेहाना खातून ने अपने छठ पर्व मनाने का ज़िक्र करते हुए बताया उन्होंने घर बन जाने पर छठ व्रत रखकर पूजा करने की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी हुई इसलिए वह छठ पूजा कर रही हैं।
Recommended Video

रेहाना खातून ने छठ घाट पर मांगी थी मन्नत
रेहाना खातून ने बताया कि जब भी उनके घर का निर्माण कार्य शुरू होता था, कुछ न कुछ परेशानी आ जाती थी और काम अधूरा रहा जाता था। वह काफी परेशान थी, जिसके बाद गांव की महिला ने उन्हें छठ घाट पर घर बन जाने की मन्नत मांगने की सलाह दी। महिला की सलाह पर रेहाना खातून ने छठ घाट पर मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इस वजह से ही वह विधि-विधान के साथ छठ व्रत कर पूजा अर्चना कर रही हैं।

मुस्लिम महिलाएं कर रही हैं छठ पूजा
हजियापुर (गोपालगंज) निवासी मलिका खातून ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कि गोपालगंज जिले के इस गांव में कई मुस्लिम परिवार हर साल छठ पूजा धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोनीया टोला (गोपालगंज) में एक परिवार बेटा होने की मन्नत पूरी होने छठ पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि सहाना खातून को बेटा नहीं होने से वह परेशान थी। किसी ने उन्हें छठ घाट पर मन्नत पूरी होने की बात कही थी। कोरोना काल के दौरान सहाना खातून ने बेटा होने की मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इसलिए वह महापर्व छठ धूम धाम से मना रही हैं।

चार दिनों तक चलेगा महापर्व
महापर्व छठ कर रही मुस्लिम महिलाओं ने पूजा के लिए सूपा, दउरा, मिट्टी के कलश और दूसरी ज़रूरी चीज़े गुरूवार को ही खरीद लिया। शुक्रवार को महिलाएं नहाय-खाय के बाद खरना करेंगी। इसके बाद छठ घाट पर जाकर सूर्योपासना की अराधना करेंगी। आपको बता दें कि शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ महापर्व चार दिनों तक चलेगा पहले दिन महिलाएं नहाय-खाय करेंगी, दूसरे दिन खरना होगा, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य किया जाएगा। वहीं चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए पर्व का समापन होगा।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2022 Date: जानिए कब से शुरू हो रहा है 'छठ'? कब दिया जाएगा पहला अर्घ्य ?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications