'बीवी अगर गुस्सा करे तो मर्दानगी.....': इस्लाम में पति-पत्नी के रिश्तों पर क्या बोले ओवैसी? देखिए
असदुद्दीन ओवैसी ने पति-पत्नी के संबंधों पर बहुत बड़ी बात कही है। एआईएमआईएम के चीफ और हैदराबाद के सांसद ने कहा है कि मर्दानगी इस बात नहीं है कि बेवजह पत्नी पर गुस्सा करें।
ओवैसी ने अपने पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं, जिसे एआईएमआईएम के एक्स हैंडल पर ही शेयर किया गया है। उन्होंने कहा है कि 'मर्दों को मर्द बनना है....मर्दानगी इसमें नहीं है कि बीवी पर गैर-जरूरी गुस्सा करना...'

Recommended Video
कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता- ओवैसी
हैदराबाद के सांसद ने कहा, 'मैंने यह कई बार कहा है। कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता। कुरान यह नहीं कहता कि आपकी पत्नी आपके कपड़े धोएगी या खाना बनाएगी या आप जब आ आएं तो आपका सिर दबाएगी...।' उन्होंने पत्नियों के साथ मारपीट करने वालों पर भी निशाना साधा
बीवी की आमदनी पर शौहर का हक नहीं- एआईएमआईएम प्रमुख
ओवैसी के मुताबिक, 'दरअसल, बीवी की आमदनी में शौहर का हक नहीं है। लेकिन, बीवी की शौहर की आमदनी पर हक है, क्योंकि उसे घर चलाना है।'
मर्दागनी बीवी के गुस्से को बर्दाश्त करने में है- असदुद्दीन ओवैसी
उन्होंने कहा, 'मर्दानगी ये नहीं है कि बीवी को गैर-जरूरी के ताने मारना....मर्दानगी ये है कि बीवी अगर गुस्सा करे तो बर्दाश्त कर लेना....'
'अपनी बीवियों से अच्छा सलूक करें'
वे बोले कि 'मैं आपसे कहना चाहूंगा कि हम अपनी बीवियों से अच्छा सलूक करें....'। इस दौरान ओवैसी ने इस्लाम का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उनके मुताबिक एक रसूल एक प्रभावशाली खलीफा फारूक ए आजम के पास यह शिकायत लेकर पहुंचे की उनकी बीवी बहुत गरम-मिजाज है।
ओवैसी ने सुनाया खलीफा का दिलचस्प किस्सा
वे बोले, 'जब वे रसूल फारूक ए आजम के घर पहुंचे, उन्होंने देखा कि उनकी बीवी उनसे जरा गरम आवाज में बात कर रही है। बाद में उन्होंने फारूक ए आजम से कहा कि वह तो यही शिकायत लेकर उनके पास आए थे...'
'...तब फारूक ए आजम ने उनसे कहा कि वह मेरी बीवी है, वह मेरी इज्जत की रक्षा करती है। उसने मेरे बच्चों को जन्म दिया है, उनका ख्याल रखती है। वह भी इंसान है, अगर गुस्से में कुछ बोल देती है तो सुन लेता हूं। भाई यही सोच पैदा करो.... '
ओवैसी ने लोगों को समझाने की कोशिश करते हुए कहा, 'ये इस्लाम है मेरे भाइयों....इसमें कहीं नहीं लिखा है...(कपड़े धोने, खाना बनाने, सिर दबाने के बारे में)....और कुछ लोग तो बीवियों को लेकर काफी क्रूर भी होते हैं, उन्हें पीटते भी हैं....अगर आप पैगंबर के सच्चे मानने वाले हैं....तो बीवियों से अच्छा सलूक करें.....'












Click it and Unblock the Notifications