तीसरे बच्चे को वोट के अधिकार से वंचित करने वाले रामदेव के बयान पर ये बोले ओवैसी

नई दिल्ली। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योग गुरु रामदेव पर उनके उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की आबादी नियंत्रित करने के लिए 'तीसरे बच्चे को वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए। ओवैसी ने तंज भरा ट्वीट करते हुए रामदेव पर हमला बोलते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल इसलिए अपना वोट का अधिकार नहीं खोना चाहिए क्योंकि वह अपने माता-पिता के तीसरे बच्चे हैं। बता दें कि रामदेव ने रविवार को कहा था कि देश जनसंख्या विस्फोट की स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं है।

मोदी अपना वोट देने का अधिकार सिर्फ इसलिए खो दें, क्योंकि वह तीसरी संतान हैं

मोदी अपना वोट देने का अधिकार सिर्फ इसलिए खो दें, क्योंकि वह तीसरी संतान हैं

ओवैसी ने ट्वीट किया, देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो लोगों को असंवैधानिक चीजें बोलने से रोक सकें। लेकिन रामदेव की सोच पर लोग क्यों इतना ध्यान दे रहे हैं? ओवैसी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, वह अपने पेट के साथ कुछ कर सकते हैं या अपने पैरों को घुमा सकते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि नरेंद्र मोदी अपना वोट देने का अधिकार सिर्फ इसलिए खो दें, क्योंकि वह तीसरी संतान हैं। गौरतलब है कि, पीएम मोदी दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी की तीसरी संतान हैं।

आबादी अगले 50 वर्षों में 150 करोड़ से अधिक नहीं होनी चाहिए

रविवार को हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने कहा था, भारत की आबादी अगले 50 वर्षों में 150 करोड़ से अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि हम उससे अधिक सहन करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने सलाह दी थी, यह तभी संभव है जब हम तीसरी संतान या इसके बाद वाली संतानों को मताधिकार से वंचित करने वाला कानून लागू करेंगे। ऐसे बच्चों को चुनाव लड़ने और अन्य सरकारी नौकरियों के अधिकार से भी वंचित किया जाना चाहिए।

जिन्होंने अखलाक को मारा, वो चुनावी जनसभा में सबसे आगे बैठे थे

जिन्होंने अखलाक को मारा, वो चुनावी जनसभा में सबसे आगे बैठे थे

ओवैसी की रामदेव पर ये टिप्पणी उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, अगर पीएम मोदी इस बात से सहमत हैं कि अल्पसंख्यक डर में जीते हैं तो उन्हें उन लोगों के बारे में जानना चाहिए जिन्होंने अखलाक को मारा और वो चुनावी जनसभा में सबसे आगे बैठे थे। अगर पीएम सोचते हैं कि मुस्लिम डर में जीते हैं तो क्या वो उन गैंगों पर लगाम लगाएंगे जो गाय के नाम पर मुस्लिमों की हत्या करते हैं, पीटते हैं और फिर वीडियो बनाकर नीचा दिखाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+