असदुद्दीन ओवैसी बोले जम्मू एयरबेस पर हुआ हमला पुलवामा जैसा, मोदी सरकार को दी ये चुनौती

नई दिल्ली, 28 जून: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू एयर बेस पर हुए ड्रोन हमले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जाहिर करते हुए मोदी सरकार को पुलवामा की तरह ही जवाबी कार्रवाई करने की चुनौती दे डाली है। गौरतलब है कि रविवार को तड़के जम्मू एयरबेस पर दो ड्रोन से विस्फोट किए गए थे और आशंका है कि इसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठन का हाथ है। हैदराबाद के सांसद ने कहा है कि यह मोदी सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह जवाबी कार्रवाई करे।

Asaduddin Owaisi on Jammu Air Base attack, Modi government should take retaliatory action like Pulwama

पुलवामा जैसा बदला लेने की दी चुनौती
ओवैसी ने जम्मू ड्रोन हमले के बारे में कहा है कि 'ड्रोन ने जितनी लंबी दूरी तय की है, उससे लगता है कि वह अमेरिकी या चाइनीज था। जम्मू एयरबेस पर पुलवामा जैसा हमला हुआ है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है। पाकिस्तान के साथ उनकी क्या बात हो रही है? क्या मोदी सरकार जवाब देगी ? उसे वही करना चाहिए, जैसा कि उसने पुलवामा के बाद किया था।'

पाकिस्तानी आतंकी संगठन के हाथ होने की आशंका
इस बीच सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से हुई शुरुआती जांच से पता चला है कि इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के एक आंतकी के पास से 6 किलो आईईडी बरामद की है और उसकी निशानदेही पर तीन आतंकी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को उस ड्रोन हमले से ही जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे सुरक्षा एजेंसियां और राज्य पुलिस ड्रोन हमले के बारे में चुप्पी साधे हुए है, लेकिन जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठनों का टारगेट एयरपोर्ट पर रखे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन पर बम गिराने का था।

बता दें कि रविवार को तड़के 5 मिनट के अंतर पर दो विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें से एक बिल्डिंग की छत को नुकसान पहुंचा है। दूसरा विस्फोटक खुली जगह में गिर गया था। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आरडीएक्स के इस्तेमाल से बनी दोनों आईईडी 5 से 6 किलोग्राम के थे और एक-दूसरे के करीब 100 मीटर की दूरी पर गिरे हैं। लेकिन, उनका निशाना चूक गया। सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस के मुताबिक ये दोनों ड्रोन सीमापार से आए थे जो कि जम्मू एयरपोर्ट से सिर्फ 14.5 किलोमीटर की दूरी पर हैं और विस्फोट करने के बाद वापस लौट गए। इस हमले में एयरफोर्स के दो कर्मचारी मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+