दिल्ली विधानसभा चुनाव में दस्तक देकर माहौल बिगाड़ेंगे ओवैसी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अपनी जहरीली ज़ुबान के चलते लगभग कुख्यात हो गए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असाउद्दीन ओवैसी अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुस्लिम बहुल्य इलाकों वाली सीटों पर खड़ा करने जा रहे हैं। उनकी इस बाबत दिल्ली विधानसभा के नेता शोएब इकबाल से बात चल रही है कि वे दिल्ली एमआईएम की कमान संभाल लें।

कौन बनेगा मुसलमानों का रहनुमा?
जानकारों का कहना है कि दिल्ली में हाल के दौर में जिस तरह से अनेक जगहों में दंगे हुए हैं, उसे देखते हुए ओवैसी मुसलमानों का रहनुमा के रूप में अपने को प्रोजेक्ट करेंगे। जानकारों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा की 70 में से करीब 20 सीटों पर मुसलमानों मतदाताओं की तादाद खासी है।
पर कुछ जानकार इसका एक अलग पक्ष रखते हैं। इनका कहना है कि अगर ओवैसी मुसलमानों के वोट हासिल करने के लिए निकले तो हिन्दू वोटर एकजुट हो जाएंगे। वे किसी एक दल के हक में वोट देने के संबंध में सोचेंगे। मौजूदा दौर में उम्मीद की जा सकती है कि हिन्दू वोट पूरी तरह से भाजपा के हक में जाए। आपको ध्यान होगा कि ओवैसी की पार्टी का हालिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन बेहतर रहा था। उसे दो सीटों पर जीत मिली। कई सीटों पर उसके उम्मीदवारों ने अच्छी टक्कर दी।
एमआईएम नेता असाउद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरउद्दीन लगातार भड़काऊ बयानबाजी करते हैं। छोटे भाई के ऊपर तो एक बार देश द्रोह का भी आरोप पुलिस ने लगाया था । बहरहाल, कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर दिल्ली में एमआईएम आई तो चुनाव का माहौल बेहद साम्प्रदायिकता रंग ले लेगा।












Click it and Unblock the Notifications