अग्निपथ भर्ती योजना पर पीएम मोदी पर बरसे ओवैसी, बोले- नौजवानों की नौजवानी बर्बाद कर रही सरकार

नई दिल्ली, 19 जून। सेना में भर्ती के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। लेकिन इस योजना का देशभर में युवा विरोध कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस योजना को वापस लिया जाए। अग्निपथ भर्ती योजना के ऐलान के अगले ही दिन युवाओं के विरोध के चलते अग्निपथ भर्ती योजना के लिए अधिकतम उम्र को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया। जिस तरह से युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं उसको लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protests: Asaduddin Owaisi ने पूछा- अब चलेगा Bulldozer ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    owaisi

    अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के गलत फैसले की वजह से आज युवा सड़क पर हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी के गलत फैसले की वजह से नौजवानों की नौजवानी बर्बाद करने का एक और रास्ता निकाला गया है। आखिर कितने लोगों का घर बुल्डोजर से तोड़ा जाएगा। हम कतई नहीं चाहते हैं कि आप किसी का घर तोड़ें। ओवैसी ने कहा कि मैं वाराणसी के पुलिस आयुक्त से यह पूछना चाहता हूं कि आपने बच्चों को समझाने की बात कही है, लेकिन क्या मुसलमानों के बच्चे, बच्चे नहीं हैं, क्या आप उन्हें अपना बच्चा नहीं कहेंगे। हम भी इस देश के बच्चे हैं, आप उन्हें भी बुलाकर बात करें, कमिश्नर साहब को जुमे की नमाज के बाद युवाओं को बुलाकर बात करनी चाहिए थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+