असदुद्दीन ओवैसी के घर पर तोड़फोड़, पोती गई कालिख, AIMIM चीफ ने केंद्र पर उठाए सवाल

एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोपी लगाया है कि कुछ उपद्रवियों ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर तोड़फोड़ की और काली स्याही पोत दी। घटना को लेकर उन्होंने दिल्ली पुलिस को निशाने पर लिया। मजलिस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी सवाल किया।

घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "आज मेरे घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने कालिख पोती और तोड़फोड़ की भी। मुझे अब यह गिनती याद नहीं कि कितनी बार मेरे दिल्ली घर पर हमला हुआ है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि यह उनके नाक के नीचे कैसे हो रहा है, तो वे असहाय नजर आए।"

Asaduddin Owaisi alleges residence vandalise

ओवैसी ने आगे कहा, "आज मेरे घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने कालिख पोती और तोड़फोड़ की भी। मुझे अब यह गिनती याद नहीं कि कितनी बार मेरे दिल्ली घर पर हमला हुआ है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि यह उनके नाक के नीचे कैसे हो रहा है, तो वे असहाय नजर आए।"

ओवैसी ने आगे कहा, "...दो कौड़ी के गुंडे ऐसी हरकरत करते रहते हैं। इससे मुझे डर नहीं लगता। इस सावरकर-प्रकार की कायराना हरकतें बंद करो और मर्द बनकर मेरे सामने आओ। स्याही फेंकने या कुछ पत्थर फेंकने के बाद भागने की जरूरत नहीं है।"

ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को निशाने लिया। उन्होंने कहा, "अमित शाह जी, यह सब आपकी निगरानी में हो रहा है...।" लोकसभा स्पीकर से सवाल करते हुए कहा, "कृपया बताएं कि सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी या नहीं।"

बता दें इससे पहले हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने इसी महीने यानी 25 जून को सदन में एमपी पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है।

दरअसल, ओवैसी ने संसद में 'जय फलस्तीन' नारे लगाए। ऐसे में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई। एआईएमआईएम सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने राष्ट्रपति से इसकी शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+