सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होते ही ट्विटर पर दुआ मांगने लगे लोग, कांग्रेस नेता ने कही ये बात
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ मांमने वालों की लाइन लग गई। आम आदमी से लेकर कांग्रेस के कई दिग्गजों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

कई महीने से है स्वास्थ्य की दिक्कत
गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कई महीनो से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह समय-समय पर जांच कराने के लिए अमेरिका की यात्रा भी करती रहती हैं। रविवार को भी उनके पेट में दर्द उठने की वजह से उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भार्ती कर लिया गया है। इस दौरान सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रहीं।
I wish Madam Sonia Gandhi Ji a speedy recovery . She has the strength to unite the people of India & that she too has the strength to fight back her illness. May God give her strength to return back to normal activities soon . The country needs her guidance desperately 🙏 https://t.co/NJCUiPTKsE
— Abhijit Mukherjee (@ABHIJIT_LS) February 2, 2020
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, मैं मैडम सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह भारत के लोगों को एकजुट करने की ताकत रखती है और अपनी बीमारी से लड़ने की हिम्मत रखती है। ईश्वर उन्हें जल्द ही सामान्य जीवन में वापस आने की शक्ति दे। देश को उनके मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है।
Wishing our leader Congress President Mrs #SoniaGandhi ji A Very Speedy Recovery! https://t.co/EfHiPPgbXJ
— Neeraj Kundan (@Neerajkundan) February 2, 2020
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ट्वीट
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी की सलामती की दुआ मांगी है। उन्होंने लिखा, हमारी नेता सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। एक अन्य यूजर मुशर्रफ हुसैन ने ट्वीट कर कहा, सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगता हूं। ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ कर घर भेजे।
यह भी पढ़ें: देश में घटी दो दर्दनाक घटनाओं में 8 लोग घायल, एक की मौत, राहत बचाव कार्य जारी












Click it and Unblock the Notifications