रणवीर सिंह के थैंक्स पर राजस्थान पुलिस ने किया ट्वीट- अगली बार दीपिका के साथ आना

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक ट्वीट के जरिए राजस्थान पुलिस को धन्यवाद किया है। ट्वीट में वे पुलिस फोर्स के साथ खड़े दिख रहे हैं और साफ मालूम हो रहा है कि वे हाल ही में राजस्थान गए थे। ऐसे में राजस्थान पुलिस का उनको समर्थन के लिए धन्यवाद करना तो ठीक लेकिन जिस अंदाज में उनके पास इसका जवाब आया वह लाजवाब था।

राजस्थान पुलिस ने दिया शानदार जवाब

रणवीर सिंह के ट्वीट में वे पुलिस फोर्स के साथ एक प्लेन के आगे खड़े हैं। जब उन्होंने राजस्थान पुलिस को समर्थन के लिए धन्यवाद किया तो राजस्थान पुलिस के ट्विटर हैंडल से ऐसा जवाब आया जिसमें रणवीर की सभी हिट फिल्मों के नाम थे। इसमें उनकी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय का नाम भी था। राजस्थान पुलिस ने लिखा- रणवीर सिंह आप गली ब्वॉय की तरह आए लेकिन बहुत कुछ साबित हुए- बाजीराव मस्तानी और आखिर में सूपर कॉप सिंबा।
आपके साथ होना हमेशा शानदार होता है। अगली बार जब आप दीपिका पादुकोण के साथ राजस्थान आएंगे तो यहां के लोग बैंड बाजा बारात से आपका स्वागत करेंगे।

इस दिन रिलीज होगी रणवीर की गली ब्वॉय

इस दिन रिलीज होगी रणवीर की गली ब्वॉय

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में उनके साथ आलिया भट्ट है और ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी साल 2015 में आई थी और सूपरहिट रही थी। इसके अलावा फिल्म पद्मावत में भी रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में खूब पसंद किया गया था।

इटली में रणवीर ने रचाई थी दीपिका संग शादी

इटली में रणवीर ने रचाई थी दीपिका संग शादी

रणवीर सिंह ने बीते साल इटली में दीपिका पादुकोण के साथ शादी रचा ली थी। यहां दोनों ने चंद खास लोगों के बीच शादी की थी। इस शादी से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया था और तस्वीरें भी बाद में जारी की गई थीं। दोनों ने शादी के बाद वापस मुंबई लौटकर अन्य लोगों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+