कांग्रेस को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, बदल सकता है 2019 का गणित
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेतावनी दी है। केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट ना दें। गौर करने वाली बात यह है कि केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए चर्चा कर रही है और दोनों पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन हो सकता है। ककरोला में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों को भाजपा को वोट नहीं करना चाहिए, उन्होंने सभी सात भाजपा के सांसदों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस को वोट देने से मजबूत होंगे नरेंद्र मोदी
केजरीवाल ने कहा कि आप लोग कांग्रेस के बिल्कुल भी वोट नहीं कीजिएगा। अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो इससे नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे। अपने वोट को बंटने नहीं दीजिए, सभी वोट दिल्ली में आप के सात लोकसभा उम्मीदवारों को दीजिएगा। केजरीवाल का यह बयान इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले आप कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है, जिससे कि भाजपा को सत्ता से दूर किया जा सके। दोनों ही पार्टियों की ओर से अभी तक गठबंधन की किसी भी संभावना से साफ इनकार नहीं किया गया है।

गठबंधन पर गोपाल राय का बयान
आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने हाल ही में कहा था कि पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के सुझाव लेने के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 15 जनवरी के बाद गठबंधन पर फैसला लेगी। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए अहम साबित होने वाले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने साफ किया है कि गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय नेता ही अंतिम फैसला लेंगे और वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करेंगी।

33 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
जिस तरह से केजरीवाल ने लोगों से अपील की है उसके बाद माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले ही दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बढ़ा सियासी पारा, कमलनाथ से मिले बसपा के विधायक, मांगा मंत्री पद












Click it and Unblock the Notifications