'गुजरात विधानसभा चुनाव में वे ऐसी किसी भी पार्टी को वोट दें, जो BJP को हरा सके' - अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वो लोग मिलकर बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में हराएं।

Gujarati Assembly Election 2017 - Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वो लोग मिलकर बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में हराएं। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि वो विधानसभा चुनाव में वे ऐसी किसी भी पार्टी को वोट दें, जो बीजेपी को हरा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए लोगों को एक साथ आने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अगर कही आप जीत रही है तो लोग आप को अपना वोट दें, कोई दूसरी पार्टी जीत रही है तो उसे वोट दें, लेकिन बीजेपी को हराएं। उन्होंने बीजेपी पर देश बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अगर हिंदुस्तान बंट गया तो हिंदुस्तान कमजोर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं वो आईएसआई के एजेंट हैं। वो देशद्रोही हैं और वो लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं।उन्होंने बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि जो काम आईएसआई नहीं कर पाई वो बीजेपी ने 3 साल में कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+