गुलपनाग के लिये पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले तीन दिनों तक पंजाब दौरे पर रहेंगे। वह पंजाब में पार्टी के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। आप के एक सूत्र ने बताया कि केजरीवाल पहले अमृतसर जाएंगे।
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतदान 30 अप्रैल को कराए जाने हैं। केजरीवाल 13 अप्रैल को दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली वापसी के बाद 14 अप्रैल को केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगे।
जहां उनका सामना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी से है। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान 12 मई को कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications